Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रेबिज से हुई सांड़ की मौत, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची में बीते दिनों एक सांड़ के हमले से अशोक अग्रवाल और राजकिशोर की मौत हो गई थी. सांड़ को काबू में करने के लिए उसे बेहोशी का इंजक्शन देकर कलियाडीह गौशाला में रखा गया था. वहां देर रात उसकी मौत हो गई. इधर, सांड़ के पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण रेबिज (कुत्ता काटना) बताया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सांड़ रेबिज से ग्रसित था जिस कारण उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि किसी कुत्ते के काटने से रेबिज उसके पूरे शरीर में फैल गया होगा. इस कारण सांड़ की दिमागी हालत खराब हो गई होगी और उसने जानलेवा हमला कर दिया. रेबिज के कारण ही उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gopalichak-number-2-rocked-by-bomb-blast-people-ran-out-of-homes/">धनबाद

: बम के धमाके से दहला गोपालीचक 2 नंबर, लोग घरों से बाहर भागे

चार डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

सांड़ की मौत के बाद चार डॉक्टरों की टीम ने सांड़ का पोस्टमार्टम किया था. पोस्टमार्टम के बाद सांड़ के शव को दफना दिया गया था. उसी दौरान डॉक्टरों ने भी रेबिज की आशंका जताई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सांड़ की मौत रेबिज से ही हुई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही