Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची में दो व्यक्ति की जान लेने वाले सांड़ की मौत

Jamshedpur (Rohit kumar)जमशेदपुर में शुक्रवार तड़के सुबह एक सांड़ ने उत्पात मचाते हुए दो व्यक्ति पर हमला कर दिया था. इसमें दोनों की मौत हो गई थी. सांड़ को काबू करने के लिए टाटा स्टील जू के डॉक्टरों ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया था. इधर देर रात 2 बजे सांड़ की मौत हो गई. मामले को लेकर जिला पशुपालन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि देर रात चिकित्सकों की निगरानी में सांड़ ने दम तोड़ दिया. मौत की जांच के लिए चार लोगों की टीम गठित की गई है जो सांड़ का पोस्टमार्टम करेगी. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा. उन्होंने कहा आक्रोशित सांड़ को शांत करने के लिए इंजेक्शन के माध्यम से दवा दी गई थी. होश में आने के बाद उसके तनाव में आ जाने के कारण मौत हुई होगी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/adityapur-there-is-no-possibility-of-construction-of-mp-tower-road-now/">लातेहार

: 6 मई को होगा प्राण प्रतिष्ठा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ, 14 मई को समापन

हमले में दो लोगों की हो गई थी मौत

साकची में शुक्रवार की सुबह सांड़ के हमले से अशोक अग्रवाल और राज किशोर की मौत हो गई थी. सांड़ को काबू में करने के लिए डॉक्टरों की टीम ने उसे इंजेक्शन दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही