Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में डिमना रोड पर गरजा बुल्डोजर, 22 दुकानों के शेड तोड़े

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो के डिमना रोड पर मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अ​भियान चलाया गया. इस अ​भियान के तहत मानगो नगर निगम के अ​धिकारियों और कर्मचारियों ने मानगो चौक से लेकर शैलेंद्र सिंह कांप्लेक्स तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया. सड़क किनारे लगाई गई फुटपाथ दुकानाें को हटा दिया गया. यही नहीं, दोनों तरफ 22 दुकानों के शेड भी तोड़ दिए गए . शेड बुल्डोजर लगा कर तोड़े गए. इससे पहले सोमवार को ही मानगो नगर निगम की तरफ से अतिक्रमण हटाने का एलान कर दिया गया था. इसके बाद भी दुकानदारों ने सड़क पर दुकानें लगा रखी थीं. अतिक्रमण हटाओ अ​भियान चलने के बाद दुकान चौड़ी नजर आने लगी है. अतिक्रमण हटाओ अ​भियान सुबह 11 बजे से शुरू हुआ और डेढ़ बजे तक चला. अ​भियान की शुरुआत में ही मानगो नगर निगम के कार्यपालक अ​धिकारी दीपक सहाय ने माइक के जरिए एलान कर सड़क पर कब्जा जमा कर बैठे दुकानदारों को वहां से हट जाने को कहा. इसके बाद दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें हटा लीं. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-two-workers-who-were-absent-from-duty-in-shravani-fair-fell-on/">देवघर

: श्रावणी मेला में  ड्यूटी से अनुपस्थित रहे दो कर्मियों पर गिरी गाज

वसूला जाएगा जुर्माना

मानगो नगर निगम के कार्यपालक अ​​​धिकारी दीपक सहाय ने बताया कि शाम को नगर निगम के कर्मचारियों की एक टीम डिमना रोड का दौरा करेगी. जिन दुकानदारों को हटाया गया है अगर वह फिर सड़क पर आकर दुकान लगाए बैठे मिले तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि शैलेंद्र सिंह कांप्लेक्स से आगे डिमना चौक तक अतिक्रमण हटाओ अ​भियान चलाया जाएगा. यही नहीं, न्यू पुरुलिया रोड और ओल्ड पुरुलिया रोड पर भी अतिक्रमण हटाओ अ​भियान चलेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vikas-dodrajka-honored-with-samaj-gaurav-samman/">चाईबासा

: समाज गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विकास दोदराजका

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को चला अ​भियान

मानगो नगर निगम के कार्यपालक अ​धिकारी दीपक सहाय ने बताया कि मानगो चौक के पास डिमना रोड पर फुटपाथ पर दुकानें खुल जाने से सड़क संकरी हो जाती है. इसी वजह से ये अ​भियान चलाया गया है. उन्होंने कहा कि अब अतिक्रमण हटाने का अ​भियान बराबर चलाया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही