Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो के सहारा सिटी में चली गोली, एक घायल, टीएमएच में भर्ती

Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो थाना अंतर्गत सहारा सिटी में डिलिवरी बॉय से विवाद के बाद युवक ने हथियार निकालकर फायरिंग कर दी. हालांकि गोली डिलिवरी बॉय को ना लगकर पास खड़े अभिषेक मिश्रा को जा लगी. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया. इधर, घटना के बाद परिजनों ने अभिषेक को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र राम ने बताया कि मानगो सहारा सिटी में एक युवक का डिलिवरी बॉय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी बीच युवक ने हथियार निकाल लिया, हथियार देखकर डिलिवरी बॉय जान बचाकर भागा. इसी दौरान युवक ने फायरिंग कर दी जो अभिषेक को जा लगी. अभिषेक के पंजरे में गोली लगी है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-society-distributed-syrup-and-fruits-at-baridih-chowk/">जमशेदपुर

: बारीडीह चौक पर मारवाड़ी समाज ने शरबत व फल का किया वितरण

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही