Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: कदमा में पिस्टल जमीन पर गिरते ही चल गई गोली, टीएमएच में भर्त

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : कदमा थाना क्षेत्र में रविवार की रात विद्याभूषण सिंह की लाइसेंसी पिस्टल से तब गोली चल गई जब वह जमीन पर गिर गया. घटना में शास्त्रीनगर झाबरी बस्ती के रहने वाले जियाउल के जांघ पर गोली लगी है. घटना के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर लोगों ने टीएमएच में भर्ती कराया है. अस्पताल में डॉक्टर जांघ में फंसी गोली को निकालने का प्रयास कर रहे हैं.

लाइसेंसी पिस्टल से चली है गोली

जियाउल को जिस पिस्टल से जांघ पर गोली लगी है वह पिस्टल विद्या सिंह की है. विद्या सिंह पिस्टल की सफाई कर रहे थे. गोली फंस जाने के कारण उन्होंने राजधानी बस के कार्यालय में पिस्टल को अलमारी पर रख दिया था. अचानक जियाउल कमरे में घुसे और चाचा चाचा करते हुए आ गए. जियाउल के हाथ से अलमारी छू गया था. इसके बाद पिस्टल जमीन पर गिरी और उसी से गोली चल गई. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर और टीएमएच पहुंची. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं इसका भी पुलिस पता लगा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sahib-is-my-eko-i-am-eko-bhai-is-eko/">जमशेदपुर

: साहिब मेरा एको है, एको है भई एको 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही