Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोली से घायल दीपक की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हारपाड़ा में 10 मार्च को गोली से घायल हुए दीपक कुमार की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. वहां से परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले गए थे. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के भोजपुर जिला के नवनीत कुमार उर्फ लोहा और अक्षय सिंह उर्फ बाला शामिल था. पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी आरा से की थी. हालांकि इस मामले में मास्टरमाइंड समेत अन्य आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-in-kaliaposh-crpf-distributed-public-utilities-among-the-villagers/">मनोहरपुर

: कलियापोष में सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच जनपयोगी सामग्री का किया वितरण

फुफेरे भाई ने बनाया हत्या का प्लान

दीपक ने आरा निवासी अपने फुफेरे भाई रोहित सिंह की शादी साल 2019 में बारीडीह निवासी एक युवती से कराई थी. हालांकि कुछ माह बाद ही युवती रोहित से अलग हो गई. इसी मामले को लेकर रोहित मौके की तलाश में था. दीपक और रोहित के बीच फोन में अक्सर गाली-गलौज होता रहता था. घटना से एक माह पूर्व रोहित ने अक्षय सिंह उर्फ बाला को तीन लाख रुपये में दीपक की हत्या की सुपारी दी थी. अक्षय ने इस काम के लिए नवनीत और दो अन्य को चुना. होली के एक दिन बाद 9 मार्च को सभी शूटर शहर पहुंचे थे और दूसरे दिन ही 10 मार्च को मौका पाकर दीपक पर फायरिंग कर दी और उसी रात शहर छोड़कर फरार हो गए. इस काम के लिए रोहित ने 1.50 लाख रुपये भी दे दिए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही