Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोली से घायल शख्स की टीएमएच में मौत, जमीन विवाद में की गई हत्या

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार अज्ञात अपराधी ने सूरज कालिंदी को गोली मार दी. इधर, घटना के बाद उसे आनन–फानन में इलाज के लिए तत्काल टीएमएच पहुंचाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूरज सेंटरिंग का काम करता था. उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है. एक बेटी की शादी हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-amazing-view-seen-in-the-sky-people-were-surprised-to-see-the-moon-and-stars-up-close/">किरीबुरू

: आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चांद के बेहद करीब दिखा तारा

बाइक से आए अपराधी ने सीने में मारी गोली

मृतक सूरज की बेटी पूजा ने बताया कि वे लोग घर के आंगन में चांद देख रहे थे तभी पिता के मोबाइल पर किसी ने फोन किया और कहा कि व्हाट्सएप में कुछ भेजा है उसे देखो. पिता ने वह देखा और बाहर गए. तभी एक तेज की आवाज हुई. सभी बाहर भागे तो देखा कि पिता घर के बाहर लहूलुहान अवस्था में गिरे हुए थे. सभी सूरज को तत्काल टीएमएच लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पूजा के अनुसार जमीन को लेकर उसके पिता का कई लोगों के साथ विवाद चल रहा था. कई बार उन्हें फोन पर धमकियां भी दी गई थी. जमीन विवाद में ही पिता की हत्या की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही