Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रंगदारी के लिए स्क्रैप व्यापारी की कार व घर पर चलाई गोली

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरारपाड़ा निवासी लालजी प्रसाद के घर पर बाइक से आए अपराधियों ने मंगलवार दोपहर फायरिंग कर दी. अपराधियों ने उनके घर के बाहर खड़ी कार पर भी फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इधर, सूचना पाकर प्रभारी डीएसपी मुख्यालय 2 अनिमेष गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है. जानकारी देते हुए लालजी प्रसाद ने बताया कि इसके पूर्व भी चार बार गोलियां चल चुकी है. एक गोली कार के दरवाजे पर चलाई गई जबकि दूसरी गोली घर के दीवार पर जा लगी. लालजी प्रसाद ने बताया कि एक माह पूर्व भी अजय गौड़ ने रंगदारी को लेकर सीएच एरिया के पास उनपर गोली चलाई थी. हालांकि इसके बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई जिसके बाद फिर से उन्हें डराने के लिए फायरिंग की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhoomi-pujan-of-the-puja-pandal-of-adarsh-society-pradhan-tola-in-baghbeda-baroda-ghat/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा बड़ौदा घाट में आदर्श सोसाइटी प्रधान टोला के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी

[caption id="attachment_762232" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/JSR-Firing-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौके पर पहुंची पुलिस.[/caption] इधर, पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी की भी जांच की. सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई है. फूटेज में दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे. उनमें से पीछे बैठे अपराधी ने हथियार निकाला और एक गोली कार पर चलाई. वहीं दूसरी गोली उनके घर पर चलाई. फायरिंग करने वाले की पहचान सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी पिंटू यादव उर्फ भैंसा के रूप में की गई है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है पर वह फरार बताया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही