Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सीतारामडेरा में घर में घुसकर चोरी, गैस सिलेंडर भी ले गए चोर

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत न्यू लेआउट मकान संख्या 292 निवासी पंकज अग्रवाल के घर में घुसकर चोरों ने हाथ साथ कर दिया. इसकी जानकारी पंकज को तब हुई जब वे रविवार सुबह सो कर उठे. उन्होंने पाया कि उनके घर का मोबाइल चोरी है. इसके अलावा कुछ लेडिज हैंड पर्स भी गायब है. इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. इसे भी पढ़ें :आरा">https://lagatar.in/arrah-the-criminals-shot-the-chiefs-husband-after-running-him-in-the-market-the-relatives-blocked-the-road/">आरा

: अपराधियों ने मुखिया पति को बाजार में दौड़ाकर मारी गोली, परिजनों ने सड़क जाम की

सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज

पंकज ने बताया कि वह ट्रेडिंग का काम करते है. वह किराए के घर में रहता है. मकान मालिक घर से बाहर है. गर्मी होने की वजह से बालकनी का दरवाजा खोलकर सो रहे थे इसी बीच चोरी हुई. पंकज ने बताया कि पड़ोसियों ने सुबह चार बजे चोरों को समान ले जाते देखा था. चोर अपने साथ दो मोबाइल, लेडिज पर्स और एक खाली सिलेंडर लेकर गए. इसके अलावा चोरों के हाथ कुछ आर्टिफिशियल गहने लगे थे जिसे उन्होंने घर की छत पर ही छोड़ दिया. पंकज ने बताया कि संभवत: चोरों ने घर पर कुछ स्प्रे किया था. वे अक्सर सुबह जल्दी उठ जाते है पर आज जब वे सुबह उठे तो उनका सर भारी लगने लगा और वे फिर से सो गए. फिलहाल पंकज ने सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत की है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ashish-jaiswals-remand-period-ends-pistol-recovered-on-spot/">जमशेदपुर

: आशीष जायसवाल की रिमांड अवधि खत्म, निशानदेही पर पिस्टल बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही