Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ढिबरी एवं लालटेन युग में जी रहे हैं बर्मामाइंस उड़िया कोयला टाल बस्तीवासी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : टाटा स्टील की कमांड एरिया से सटे बर्मामाइंस उड़िया कोयला टाल बस्तीवासी ढिबरी एवं लालटेन युग में जीने को विवश हैं. बस्ती के लोग बिजली की रोशनी के लिए तरस रहे हैं. कई बार गुहार लगाने के बाद भी बस्ती में बिजली आपूर्ति शुरु नहीं की गई. मुहल्ले के लोगों ने बस्ती विकास समिति के बैनर तले जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय एवं टीएसयूआईएसएल (पूर्ववर्ती जुस्को) के पावर सर्विस के जीएम एवं एजीएम को मांग पत्र सौंपा. समिति के अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि बस्ती के लोगों ने कई बार बिजली कनेक्शन देने के लिए जुस्को के पदाधिकारियों को मांग पत्र सौंपा. जिसके बाद बस्ती का सर्वे कराया गया एवं बिजली के पोल गाड़े गए. लेकिन पावर सप्लाई शुरु नहीं की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-young-voters-honored-at-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में सम्मानित किए गए युवा मतदाता

बच्चों की पढ़ाई होती है बाधित

सुमन शर्मा ने बताया कि वर्षों से उड़िया कोयला टाल बस्ती में बिजली सुविधा नहीं है. जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. खासकर बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है. उन्होंने कहा कि अब गर्मी का दौर शुरु होने वाला है. अंधेरे के साथ गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ेगी. उन्होंने बताया कि विधायक सरयू राय ने जल्द टाटा स्टील के अधिकारियों से बात करके बिजली सुविधा बहाल करवाने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में समिति के सचिव गुरुदेव टांडी, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद बारिक एवं अन्य बस्तीवासी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-weekly-shrimad-bhagwat-katha-co-9-kundiya-gyan-yagya-started-with-kalash-yatra/">आदित्यपुर

: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा सह 9 कुंडीय ज्ञान यज्ञ
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही