Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिलिंगगोड़ा डैम में डूबने से बर्मामाइंस के युवक की मौत

Jamshedpur : शहर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत जिलिंगगोड़ा डैम में डूबने से बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी बी बंशी (18) की मौत हो गई. घटना गुरुवार शाम की है. इधर, घटना की सूचना पाकर गम्हारिया पुलिस मौके पर पहुंची और दो घंटे की मेहनत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से बंशी के शव को नदी से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भिजवा दिया है. मिली जानकारी अनुसार बंशी अपने दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया. उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर उसे नहीं बचा पाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही