Search

 
 
 

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के नए मेडिसिन बिल्डिंग में शिफ्ट होगा बर्न यूनिट, प्रक्रिया शुरु

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : एमजीएम अस्पताल का बर्न यूनिट अस्पताल के नए मेडिसिन भवन में शिफ्ट होगा. इसकी प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. बर्न यूनिट नए अस्पताल भवन की जद में आ रहा है. जिसके कारण उसे शिफ्ट किया जाना है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नकूल चौधरी ने बताया कि एमजीएम अस्पताल परिसर में 500 बेड का नया अस्पताल बनाया जाना है. जिसके कारण बर्न यूनिट को शिफ्ट किया जाना है. मरीजों को शिफ्ट किए जाने के बाद भवन को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी. ज्ञात हो कि बर्न यूनिट में फिलहाल 25 बेड हैं. सभी वार्ड में एसी लगा है. जिसे नए मेडिसिन बिल्डिंग में शिप्ट किया जाना है. साथ ही वहां गैस पाईप लाईन, ओटी समेत अन्य जरूरी संसाधन ठीक होने के बाद मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा. इसमें लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-collided-with-a-cyclist-in-golmuri/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

चिकित्सक तथा कर्मियों को निर्धारित ड्रेस में रहने का निर्देश

उपायुक्त बिजया जाधव ने रविवार की रात एमजीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का किया अवलोकन तथा अस्पताल प्रबंधन को जरूरी दिशा निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं का जायजा लिया. इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान वार्ड में जाने लायक मरीजों को शिफ्ट करने का निर्देश दिया. जिससे इमरजेंसी में अनावश्यक भीड़ को रोका जा सके. उपायुक्त ने चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को एप्रोन तथा निर्धारित ड्रेस में ही रहने के निर्देश दिए. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने एमजीएम परिसर में चल रहे आधारभूत संरचना निर्माण का भी जायजा लिया. वहीं टूटे फूटे फर्नीचर, अन्य उपकरण, बेड सहित अन्य सामग्री को आक्शन करने की बात कही. मौके पर एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, डीटीओ श्री दिनेश रंजन, एमजीएम अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chain-snatched-from-woman-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में महिला से चेन की छिनतई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही