Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे कोवाली थाना अंतर्गत हाता-हल्दीपोखर मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया. घटना सुबह 9 बजे की है. जानकारी के अनुसार बाइक से गितिलता निवासी रवि गोप और जितेन भगत हल्दीपोखर साप्ताहिक बाजार से लौट रहा था. तभी सामने से आ रही एक बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में रवि की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : बूढ़ा">https://lagatar.in/reward-naxalites-who-fled-from-budha-pahar-made-the-border-areas-of-palamu-chatra-and-latehar-a-new-hideout/">बूढ़ा
पहाड़ से भागे इनामी नक्सलियों ने पलामू, चतरा और लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्रों को बनाया नया ठिकाना इस घटना में जितेन गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर, चालक बस को लेकर फरार हो रहा था, पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. लोगों ने घायल जितेन को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवाया. वहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पाते ही पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा और कोवाली थाना प्रभारी रंजीत उरांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : हल्दीपोखर में बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Leave a Comment