Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत बाटा चौक निवासी कारोबारी लोचन मंगोतिया (36) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लड्डू का शव आवासीय कार्यालय में ही पंखे से लटका पाया गया. रविवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इधर, सूचना पाकर जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लोचन मंगोतिया पटाखा कारोबारी थे. बाटा चौक पर ही उनका पटाखा का कारोबार था. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-youth-dies-due-to-electric-shock-accident-happened-due-to-negligence/">गोड्डा

: करंट लगने से युवक की मौत, लापरवाही के कारण हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार लोचन मंगोतिया सुबह 7 बजे उठे और निवास स्थान पर ही बने कार्यालय में चले गए. परिजन जब उन्हें तलाशते हुए कमरे में पहुंचे तो पाया कि लोचन मंगोतिया का शव फंदे से लटका हुआ है. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. लोचन ने आत्महत्या क्योंकि इसके बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं. इधर, घटना के बाद कारोबार जगत में मायूसी छा गई है. उनके आवास में कारोबारियों का आना जाना लगा हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही