Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ट्रेन की चपेट में आकर घायल व्यवसायी की टीएमएच में मौत

गीतानंदन वार्ष्णेय और उनकी पत्नी बेटे गोपी किशन को ट्रेन पर चढ़ाने स्टेशन गये थे.ट्रेन खुलने के दौरान स्वाति वार्ष्णेय उतरते समय फिसल कर नीचे गिर पड़ीं. उन्हें बचाने की कोशिश में गीतानंदन भी ट्रेन की चपेट में आ गये थे.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur  : जमशेदपुर के कॉस्मेटिक सामग्री के डिस्ट्रीब्यूटर गीतानंदन वार्ष्णेय (50) की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह काशीडीह के रहने वाले थे. गीतानंदन वार्ष्णेय और उनकी पत्नी स्वाति वार्ष्णेय 29 मई की रात टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये थे. टीएमएच में इलाज के दौरान पत्नी स्वाति वार्ष्णेय का एक हाथ डॉक्टरों को काटना पड़ा.

मिली जानकारी के अनुसार, गीतानंदन वार्ष्णेय और उनकी पत्नी बेटे गोपी किशन को ट्रेन पर चढ़ाने स्टेशन गये थे. गोपी किशन आईआईटी रुड़की में पढ़ाई कर रहा है. ट्रेन खुलने के दौरान स्वाति वार्ष्णेय उतरते समय फिसल कर नीचे गिर पड़ीं. उन्हें बचाने की कोशिश में गीतानंदन भी ट्रेन की चपेट में आ गये थे. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान गीतानंदन की मौत हो गई. स्वाति को इलाज के बाद घर ले जाया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही