Search

 
 
 

जमशेदपुर : व्यापारी निर्भीक होकर करें व्यापार- प्रभात कुमार

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में एसएसपी प्रभात कुमार से मुलाकात की. चैंबर के सदस्यों ने एसएसपी से जिले की विधि-व्यवस्था, ट्राफिक एवं अन्य समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. चैंबर अध्यक्ष ने जुस्को गोलचक्कर के पास सुबह एवं दोपहर में लगने वाले जाम के संबंध में ध्यानाकृष्ट किया. एसएसपी ने वहां ट्राफिक पुलिस को बहाल करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/fir-on-youth-who-got-respect-from-cm-by-spreading-false-news-of-becoming-ias/">IAS

बनने की झूठी खबर फैलाकर सीएम से सम्मान पाने वाले युवक पर FIR
एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को कहा कि व्यापारी निर्भिक होकर व्यापार करें और किसी भी तरह की विधि व्यवस्था का कोई मामला हो, तो वे मुझसे संपर्क करें. हर हाल में व्यापारी एवं जनता के सम्मान की रक्षा की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष (व्यापार एवं वाणिज्य) नितेश धूत, उपाध्यक्ष (उद्योग) महेश सोंथालिया, उपाध्यक्ष (जनसंपर्क एवं कल्याण) मुकेश मित्तल, सचिव भरत मकानी एवं कार्यसमिति सदस्य पवन शर्मा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही