Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो के कृष्णानगर में घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी, आभूषण, नकद व बाइक ले उड़े चोर

 
Jamshedpur : मानगो थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड के कृष्णानगर निवासी ममता देवी के घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने लगभग पांच लाख रुपए के सोने के आभूषण, पचास हजार रुपये नकद और एक बाइक की चोरी कर ली. ममता देवी कोर्ट में टाइपराइटिंग का काम करती है. बताया जाता है कि सोमवार रात ममता देवी और उनके परिवार के सदस्य पड़ोस में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में गए हुए थे. रात ज्यादा होने के कारण वे लोग अपने रिश्तेदार के घर में ही रुक गए. मंगलवार सुबह 5 बजे जब ममता देवी अपने घर लौटी तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया. अलमीरा का लॉकर भी टुटा हुआ था और घर के सारे सामान बिखरे हुए थे. घर के बरामदे में खड़ी बाइक भी गायब थी. ममता देवी ने बताया कि लगभग डेढ़ माह पूर्व जिस कमरे में चोरी हुई है उसी कमरे में उनके छोटे बेटे ने आत्महत्या कर ली थी. लेकिन परिवार के लोग आज भी उस घटना को आत्महत्या नहीं मानते, बल्कि उसे हत्या मानते हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-children-of-shriram-english-school-took-out-morning-procession-on-independence-day/">आदित्यपुर

: स्वतंत्रता दिवस पर श्रीराम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

साक्ष्य को मिटाने के लिए की गई चोरी

ममता देवी ने बताया कि उनके मृत पुत्र के सारे जरूरती कागजात के साथ-साथ मृत्यु प्रमाण पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अलमारी में रखा हुआ था, जिसे लेकर चोर चलते बने. ममता देवी ने चोरी की सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी. सूचना मिलने पर ममता देवी के आवास पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को ममता देवी ने बताया कि उनके बेटे की हत्या की गई थी और हत्या के साक्ष्य को मिटाने के लिए ही अपराधियों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है. ममता देवी का पूरा परिवार इस घटना से स्तब्ध है. उनका कहा है कि पुलिस से शिकायत की गई परंतु पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर चली गई. विकास सिंह ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही