Search

 
 
 

जमशेदपुर: मानगो में टीम बनाकर घर-घर होगी जल मीटर की जांच

 
Jamshedpur : मानगो में नगर निगम अब घर-घर जाकर जलमीटर की जांच करेगा. जिन घरों में जलमीटर नहीं मिलेगा उनके खिलाफ नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना वसूला जाएगा. मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने जलमीटर की जांच के लिए कर्मचारियों की टीम बना दी है. मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी अपने दफ्तर में समीक्षात्मक बैठक कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : जेएसएससी-">https://lagatar.in/demonstration-regarding-question-paper-leak-issue-in-jssc-je-exam/">जेएसएससी-

जेई की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर प्रदर्शन

ट्रेड लाइसेंस का भी होगा सर्वे

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि मानगो में कई दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है. अब दुकानों में जाकर ट्रेड लाइसेंस का सर्वे किया जाएगा. और दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाएगा. ट्रेड लाइसेंस के सर्वे के लिए भी टीम बनाई गई है.

होल्डिंग टैक्स नहीं देने वालों को जारी होगी नोटिस

मानगो में कई घरों के मालिकों ने अभी तक होल्डिंग टैक्स नहीं जमा किया है. मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि होल्डिंग टैक्स नहीं देने वालों के खिलाफ नोटिस जारी होगी. इसके लिये नोटिस तैयार की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-for-not-giving-five-lakh-dowry-now-the-moon-of-jugsalai-is-preparing-to-marry-the-third/">जमशेदपुर:

पांच लाख दहेज नहीं देने पर अब तीसरी से शादी की तैयारी में है जुगसलाई का चांद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही