Search

 
 
 

जमशेदपुर : जान जोखिम में डालकर प्रखंड परिसर स्थित स्कूल में आना-जाना करते हैं नौनिहाल

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर प्रखंड परिसर स्थित खासमहल प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल आना-जाना करते हैं. प्रखंड परिसर में स्कूल से सटे राज्य खाद्य निगम का गोदाम है. जहां ट्रक समेत अन्य बड़े वाहनों का आना-जाना होते रहता है. उसी दौरान स्कूल के बच्चे भी पढ़ने जाते हैं तथा स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने-अपने घर जाते हैं. इस जोखिमपूर्ण स्थित की ओर किसी का ध्यान नहीं हैं. बुधवार को मां तुझे सलाम संस्था ने इस ओर जिले की उपायुक्त का ध्यान आकृष्ठ कराया. संस्था ने उन्हें बताया कि खासमहल प्राथमिक विद्यालय में गरीब तबके के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं. लेकिन स्कूल में मुलभूत सुविधाओं का अभाव है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-raided-in-haryana-and-chhakna-two-arrested-with-foreign-liquor/">जमशेदपुर

: आबकारी विभाग का हरिणा व छकना में छापा, विदेश शराब के साथ दो गिरफ्तार

कच्चे रास्ते से आना-जाना करते हैं बच्चे

मां तुझे सलाम संस्था के संस्थापक मो. अजहर खान ने बताया कि स्कूल में पेयजल की सुविधा नहीं है जिसके चलते स्कूल के बच्चों को प्रखंड कार्यालय में पानी लाने के लिए जाना पड़ता है. इसी तरह स्कूल आने-जाने के लिए बच्चों को कच्चे रास्ते से होकर आना-जाना करना पड़ता है. स्कूल परिसर की खाली जमीन उबड़-खाबड़ तथा पथरीली है. जिसके चलते बच्चे खेल नहीं पाते हैं. जिसके कारण उनका शारीरिक विकास प्रभावित होता है. उन्होंने स्कूल में पाईप लाईन के जरीए पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, बच्चों के आने-जाने के लिए पीसीसी सड़क बनवाने, स्कूल परिसर को समतल करवाने तथा वहां झूला लगवाने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-in-sitaramdera-puncture-shop/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा पंचर दुकान में लगी आग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही