Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 15 सितंबर तक ट्रेड लाइसेंस नहीं तो सील हो जाएगा प्रतिष्ठान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने सभी कारोबारियों से कहा है कि वह 15 सितंबर तक हर हाल में अपने ट्रेड लाइसेंस बनवा लें. अगर, उन्होंने ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाया तो उन पर कार्रवाई हो सकती है. उनके प्रतिष्ठान को सील कर दिया जाएगा. जिन लोगों ने अपना ट्रेड लाइसेंस बनवा लिया है. वह इसका रिन्यूअल करवा लें. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-condolence-meeting-organized-on-the-death-of-former-central-president-of-utkal-conference/">खरसावां

: उत्कल सम्मेलनी के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा आयोजित

15 सितंबर के बाद चलेगा विशेष अभियान

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने बताया कि 15 सितंबर के बाद जेएनएसी के अधिकारी और कर्मचारी जांच अभियान चलाएंगे. जिन दुकानों व प्रतिष्ठानों का लाइसेंस नहीं बना होगा. उनको सील कर दिया जाएगा. खर्चे से शहर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को ट्रेड लाइसेंस बनवाने के बाद ही दुकान चलाने की निर्देश दिए हैं. गौरतलब है कि जमशेदपुर के साकची, कदमा, बर्मामाइंस, बारीडीह, सोनारी आदि इलाके में बहुत से दुकानदार ऐसे हैं, जिन्होंने ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाया है. इससे जेएनएसी का काफी नुकसान हो रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही