Search

 
 
 

जमशेदपुर: वट सावित्री पूजा कर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु

 
Jamshedpur : शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा कर अपने पति के दीर्घायु की कामना की. इस व्रत को केवल सुहागिनें ही करती हैं. ऐसी मान्यता है कि इसी दिन पतिव्रता सावित्री ने अपनी तपस्या के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी. अपने पति सत्यवान के प्राणों के रक्षा के लिये सावित्री ने वट सावित्री व्रत श्रद्धा और भक्ति भाव से किया था. इसी व्रत से सावित्री ने अपने पति सत्यवान को यमराज से वापस पाया था. इसे भी पढ़ें: मोदी">https://lagatar.in/modi-government-took-12-percent-people-out-of-poverty-line-in-8-years-nadda/">मोदी

सरकार ने 8 साल में 12 फीसदी लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : नड्डा

बरगद के पेड़ पर जल, अक्षत, पुष्प, मिठाई चढ़ा कर पूजा की

वट सावित्री व्रत सुहागिनों के लिये बहुत ही महत्व रखता है. वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के दिन किया जाता है. सोमवार को शादीशुदा महिलाओं ने पूरे 16 श्रृंगार कर के वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ पर जल, अक्षत, पुष्प, रोड़ी, मिठाई चढ़ा कर पूजा की. वट वृक्ष को 108 बार कच्चे धागे से बांध कर परिक्रमा कर अपने पति के दीर्घायु की कामना की एवं बड़ों का आशीर्वाद लिया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firefighters-still-extinguishing-the-fire-in-jk-tire-godown/">जमशेदपुर

: जेके टायर गोदाम में लगी आग अब भी बुझा रहे हैं दमकलकर्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही