Search

 
 
 

जमशेदपुर : ब्याहुत कलवार समाज ने मनाया प्रभु बलभद्र का जन्मोत्सव

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ब्याहुत कलवार समाज द्वारा रविवार को अपने कुल देवता प्रभु बलभद्र का जन्मोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़िया सभागार में किया गया. जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे. इस संबंध में समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण प्रसाद ने बताया कि समाज द्वारा विगत 40 वर्षों से कुल देवता प्रभु बलभद्र का जन्मोत्सव प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है. इस दौरान पहले प्रभु का पूजन किया जाता है. उसके बाद भजनों की प्रस्तुति होती है. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-two-arrested-with-two-kg-of-opium-from-the-forests-of-nawada-and-chingida-police-sent-to-jail/">बंदगांव

: नवादा एवं चिंगीदा के जंगलों से दो किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेज जेल

उत्कृष्ट छात्रों एवं प्रतिभाओं को किया जाता है सम्मानित

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर समाज के उत्कृष्ट छात्रों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है. इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटर में बेहतर करने वाले समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर समाज में विवाह के इच्छुक परिवारों का भी मिलन करवाया जाता है. समाज के गरीब तबके के लोगों को आर्थिक मदद भी की जाती है. समाज में एक दूसरे को जानने समझने का एक माध्यम है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही