Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची में माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर नहीं कटा केक, राघे-राधे कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ माहौल

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का 56 वां जन्मदिन माधुरी के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा सादगी के साथ भक्तिमय माहौल में मनाया गया. इस दौरान राघे-राधे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम स्थल साकची बाजार हंडी लाईन में भगवान श्रीकृष्ण, श्रीराम, जगन्नाथ, राधा रानी, बाल गोपाल, संत बाबा, गो माता का दरबार सजाया गया. जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था. इस साल जन्मदिन का केक नहीं काटा गया, क्योंकि माधुरी दीक्षित की माता स्नेहलत्ता का निधन 12 मार्च को हो गया था. 15 मई सोमवार की शाम को आम लोगों के बीच इस वर्ष चाट के बदले प्रसाद स्वरूप पुड़ी सब्जी का वितरण किया गया. सोमवार को सुबह पप्पू सरदार द्वारा सुंदरनगर स्थित चेशायर होम में भी केक नहीं काटा गया. वहां रह रहे विशेष बच्चों के बीच फल ओर भोजन का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-many-trees-and-electric-poles-were-uprooted-by-the-storm-lightning-struck/">चाकुलिया

: आंधी से कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़े, बिजली गुल

माधुरी की लंबी उम्र के लिए हुई पूजा

14 मई रविवार की रात माधुरी की लंबी उम्र के लिए हवन के साथ पूजा की गयी. पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी ने पूजा करायी. भक्तिमय राघे-राधे कार्यक्रम के लिए वृन्दावन और पश्विम बंगाल के मायापुर से आमंत्रित कलाकारों की टीम द्धारा भक्तिमय राघे-राधे कार्यक्रम किया गया. जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगायी. इस भक्तिमय राघे-राधे कार्यक्रम में इस्कॉन के विदेशी मेहमान भी शामिल थे. मौके पर इस्कॉन के सदस्यों ने कहा कि माधुरी दीक्षित के चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद है जो आज उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ कुछ लोग उपहार भी दिये होगें. मगर माधुरी दीक्षित के भाई पप्पू सरदार द्वारा उनके जन्मदिन पर जो तोहफा दिया जा रहा है वह अनमोल है. रविवार की रात और सोमवार को इस समारोह का गवाह बनने आए कई लोग ऐसे भी थे. जो 1996 से लगातार इस समारोह में शामिल होकर माधुरी दीक्षित को अपनी शुभकामनाएं दे रही है. मालूम हो कि पिछले 27 सालों से हर वर्ष माधुरी का जन्मदिन मनाते आ रहे शहर के चर्चित पप्पू सरदार की माधुरी की भक्ति के रूप में अंतर्राष्ट्रीय पहचान बन चुकी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-moharda-water-supply-scheme-on-the-verge-of-closure-due-to-shortage-of-water-in-subarnarekha-river/">जमशेदपुर

: स्वर्णरेखा नदी में पानी की कमी की वजह से मोहरदा जलापूर्ति योजना बंद होने के कगार पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही