Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में फोन कर युवक को बुलाया और आते ही गोली चला दी

 
Jamshedpur : बर्मामाइंस में पुराने विवाद को लेकर रविवार की रात डनलप मैदान में फायरिंग की गई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच के क्रम में एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-meeting-of-bjp-rit-mandal-working-committee/">आदित्यपुर

: भाजपा आरआईटी मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक

खाने-पीने के दौरान की गई फायरिंग

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि डनलप मैदान में आपस में खाने-पीने के दौरान फायरिंग की गई है. वहीं भुक्तभोगी कैरेज कॉलोनी निवासी अजीत कुमार का कहना है कि रविवार की रात वह घर पर था. तभी शाहरुख ने मोबाइल पर फोन कर मैदान में बुलाया था. मैदान में पहुंचते ही शाहरुख ने उसपर फायरिंग कर दी. घटना में अजीत बाल-बाल बच गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-development-committee-distributed-angavastra-and-umbrella-among-the-elderly/">आदित्यपुर

: विकास समिति ने बुजुर्गों के बीच अंगवस्त्र व छाता का किया वितरण

आरोपी और वादी हैं एक-दूसरे के दोस्त

आरोपी और वादी के बारे में पुलिस का कहना है कि वे एक-दूसरे के दोस्त हैं. आखिर किस विवाद को लेकर फायरिंग की गई, इसकी जांच की जा रही है. मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही