Search

 
 
 

जमशेदपुर : घर से बुलाकर शख्स को मारी गोली, हालत गंभीर

 
Jamshedpur (Rohit Kumar)  : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसांवा जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो निवासी 40 वर्षीय सूरज कालिंदी को बाइक से आए अपराधी ने शुक्रवार देर शाम गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया. इधर, परिजनों ने सूरज को घायल अवस्था में इलाज के लिए तत्काल टीएमएच पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. कपाली ओपी प्रभारी सुनिल भोक्ता ने बताया कि सूरज अपने घर पर था. तभी बाइक से एक व्यक्ति आया और सूरज को घर से बुलाकर बाहर ले गया. बातचीत के दौरान उसने सूरज पर फायरिंग कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-1-44-mwp-solar-power-project-set-up-at-tata-steel/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील में स्थापित की गई 1.44 एमडब्ल्यूपी की सौर ऊर्जा परियोजना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही