Search

 
 
 

Jamshedpur : कैंप की तिथि 20 अगस्त तक बढ़ाई जाय - सरयू

 
  • शहर के कई केंद्रों का किया निरीक्षण, महिलाओं ने बतायी परेशानियां
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कैंप स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कैंप की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 20 अगस्त कर देना चाहिए ताकि अधिकाधिक लोग इस योजना का लाभ ले सकें. इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भुईंयाडीह के पटेल नगर, बर्मामाइंस की लांगटोंग बस्ती और विद्यापति सामुदायिक भवन में चल रहे तीनों केंद्रों का जायजा लिया.इन तीनों केंद्रों के निरीक्षण के दौरान श्री राय को स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्वर लगातार डाउन रह रहा है. उन्हें फार्म जमा करने में दिक्कत हो रही है. उन्हें बताया गया कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद उनकी बारी आती है और काउंटर तक पहुंचते-पहुंचते पता चलता है कि सर्वर बैठ गया है. श्री राय ने कहा कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने महसूस किया कि डाटा ऑपरेटर जितने होने चाहिए, उतने हैं नहीं. इसके अलावा इतने बड़े विधानसभा क्षेत्र में मात्र तीन केंद्र दिये गए हैं. ये केंद्र बढ़ाए जाने चाहिए. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-abhishekam-of-shivalinga-was-done-on-the-third-monday/">Chakradharpur

: तीसरी सोमवारी पर शिवलिंग का किया अभिषेक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही