Jamshedpur (Sunil Pandey) : सर्वजन पेंशन से वंचित लोगों के लिए 15 से 20 फरवरी तक पांच प्रखंडों में शिविर का आयोजन किया गया है.जहां लोग जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इसकी जागरूकता के लिए सोमवार को एक प्रचार रथ जिला मुख्यालय से रवाना किया गया. निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी अरूण द्विवेदी तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा संजना खलखो ने संयुक्त रुप से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि जिले के मुसाबनी, घाटशिला, गोलमुरी सह जुगसलाई तथा में लक्ष्य के अनुरूप पेंशन योजना से लोग नहीं जुड़ पाएं हैं. इसलिए दोबारा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-bishtupur-chuna-shah-mukhi-basti-met-mla-saryu-rai-for-the-demand-of-rehabilitation/">जमशेदपुर
: बिष्टुपुर चुना शाह मुखी बस्ती के लोग पुनर्वास की मांग को लेकर विधायक सरयू राय से मिले [wpse_comments_template]
: बिष्टुपुर चुना शाह मुखी बस्ती के लोग पुनर्वास की मांग को लेकर विधायक सरयू राय से मिले [wpse_comments_template]
Leave a Comment