Jamshedpur (Sunil Pandey) : मानगो नगर निगम क्षेत्र के पथ विक्रेताओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए 13 मार्च से कैंप आयोजित किया जाएगा. नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर आयोजित कैंप में स्वनिधि से समृद्धि के तहत पथ विक्रेताओं की सोशियो इकोनामिक प्रोफाइलिंग की जाएगी. कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत ऋण प्राप्त फुटपाथी विक्रेताओं और उनके परिवारो को सरकार की आठ प्रकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा. जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ सके. उन्होंने बताया कि 18 मार्च तक क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप लगाया जाएगा. इस दौरान सभी से प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना, जननी सुरक्षा योजना,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन नेशन वन कार्ड समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shri-ram-katha-at-gopal-maidan-from-march-12-kalash-yatra-will-start-on-sunday/">जमशेदपुर
: गोपाल मैदान में श्री राम कथा 12 मार्च से, रविवार को निकलेगी कलश यात्रा जिलास्तरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद
नगर निगम क्षेत्र में 13 मार्च 2023 से 18 मार्च 2023 तक लगने वाले कैम्प में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला चिकित्सा पदाधिकारी, उप श्रम आयुक्त, सहायक श्रम आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एलडीएम पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के सिटी नोडल ऑफिसर के रूप में कार्य करते हुए प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित योजनाओं का लाभ देते हुए उनके आवेदन का निष्पादन करने में सहयोग करेंगे.कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने बताया पीएम स्व निधि का लाभ लेने वाले पथ विक्रेता कैंप में आकर सोशियो इकोनामिक प्रोफाइलिंग करवाएं एवं सरकार के महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sandeep-murarka-met-the-governor-presented-his-book/">जमशेदपुर
: संदीप मुरारका ने राज्यपाल से की मुलाकात, भेंट की अपनी पुस्तक [wpse_comments_template]
Leave a Comment