Search

जमशेदपुर : धालभुमगढ़ एयरपोर्ट योजना रद्द होना कोल्हान की जनता के साथ विश्वासघात है : सुबोध श्रीवास्तव

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भाजमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने प्रेस बयान जारी कर कोल्हान की बहुप्रतीक्षित योजना धालभुमगढ एयरपोर्ट निर्माण रद्द होने पर राज्य की पूर्व एवं वर्तमान सरकार पर कड़ा हमला बोला है. कहा है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण कोल्हान की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग थी. पूर्व की रघुवर सरकार ने धालभुमगढ में एयरपोर्ट निर्माण का दावा किया और शिलान्यास कराकर जमकर अपनी पीठ थपथपाई और जनता को झूठा सपना दिखाया. वहां एयरपोर्ट निर्माण की योजना से आकर्षित होकर कई निवेशकों ने वहां बड़े निवेश किए, जमीनें खरीदी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-in-patmada-and-youth-in-gamharia-attempted-suicide-by-consuming-insecticide/">जमशेदपुर

: पटमदा में महिला और गम्हरिया में युवक ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में पहल जरूरी

अब चार वर्ष बाद यह खबर सुनकर जनता को बहुत बड़ा अचंभा हुआ है कि इस योजना को ही केंद्र की सरकार ने इनवायरमेंट क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण पुरी तरह से रद्द कर दिया है. यह सरासर जनता की आंखों में धुल झोंकने के बराबर है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर एक औद्योगिक नगरी है और यहां की परिदृश्य में एयरपोर्ट की सुविधा अत्यंत आवश्यक है. यहां के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य, चिकित्सा और टूरिज्म के दृष्टिकोण से एयरपोर्ट निर्माण होना अति आवश्यक है. राज्य की सरकार को एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में पहल करनी चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp