Search

 
 
 

Jamshedpur : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा का कैंसर जांच शिविर 1-2 सितंबर को

 
  • दिल्ली के चिकित्सकों द्वारा की जाएगी निःशुल्क जांच
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मारवाड़ी युवा मंच एवं स्टील सिटी सुरभि शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 1 व 2 सितंबर को साकची अग्रसेन भवन में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंद लोगों की निःशुल्क कैंसर जांच की जाएगी. इसके लिए विशेष प्रकार की मोबाइल वैन भी आ रही है. जो सारी चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त है. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की संयोजिका मनीषा सांघी ने बताया कि शिविर में आम लोगों को गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक भी किया जाएगा. शिविर समाजसेवी शंकर सिंघल,राम गोपाल चौधरी के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-pillar-of-railway-foot-over-bridge-in-sonua-damaged-due-to-door-of-goods-train-compartment-being-open-major-accident-averted/">Chakradharpur

: मालगाड़ी के डिब्बे का दरवाजा खुला रहने से सोनुआ में रेल फूट ओवर ब्रिज का पिलर क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
इसके लिए स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और स्टील सिटी सुरभि शाखा की अध्यक्ष कविता अग्रवाल द्वारा बृहस्पतिवार को पोस्टर लांच किया गया. संस्था ने इस शिविर के लिए अग्रिम पंजीकरण कराने की लोगों से अपील की. पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है. पोस्टर लांच करे मौके पर शाखा के कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, संयोजक अनिमेष छपोलिया, पूर्व अध्यक्ष पंकज संघी, सचिन भरतिया, अनुज गुप्ता, योगेश अग्रवाल और स्टील सिटी सुरभि शाखा की सचिव पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पायल अग्रवाल,संयोजक अनीता अग्रवाल उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही