Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलएलबी छठे सेमेस्टर की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हन विश्वविद्यालय के अधीनस्थ जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के सत्र 19-22 के छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की इन दिनों परीक्षा चल रही है. परीक्षा के लिए साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज केंद्र बनाया गया है. गुरुवार को ऑप्शनल पेपर टैक्सेशन की परीक्षा थी, जिसमें 10 की जगह 7 ही प्रश्न पूछे गये थे. इनमें से पांच प्रश्नों का उत्तर विद्यार्थियों को लिखना था. इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/hc-asked-what-steps-were-taken-to-get-prosecution-sanction-against-the-accused-of-first-and-second-jpsc/">HC

ने पूछा- पहली और दूसरी JPSC के आरोपियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति के लिए क्या कदम उठाये गए
परीक्षार्थियों ने बताया कि 10 प्रश्न कम से कम होने चाहिए और जो प्रश्न आए थे उनमें से आधे से ज्यादा प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस थे. इसे लेकर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया और शत-प्रतिशत अंक देने के लिए परीक्षा नियंत्रक के नाम आवेदन लिख कर केंद्राधीक्षक यानी करीम सिटी के प्राचार्य को सौंपा. परीक्षार्थियों ने बताया कि इससे पूर्व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में इसी ऐसी ही समस्या आई थी. परीक्षार्थियों की तरफ से अमर तिवारी, आदित्य, सुदीप, निरंजन, विजय, जितेंद्र और अन्य विद्यार्थी ने आवेदन में हस्ताक्षर किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही