Search

 
 
 

जमशेदपुर: कदमा में कार व टेंपो में टक्कर, दो यात्री घायल

 
Jamshedpur :  कदमा थाना क्षेत्र के लिंक रोड नंबर तीन के मोड़ पर सोमवार को कार और टेंपो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना में टेंपो पर सवार दो महिलायें घायल हो गयी. घटना के बाद दोनों महिला यात्रियों को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना के बाद लोगों ने कदमा पुलिस को इसकी जानकारी दी. उसके बाद पुलिस ने कार और टेंपो को मौके पर पहुंचकर जब्त कर लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kidnapped-restaurant-operator-from-golmuri-as-armyman-left-with-14-lakh-extortion/">जमशेदपुर:

गोलमुरी से आर्मीमैन बनकर रेस्टूरेंट संचालक का अपहरण, 14 लाख रंगदारी लेकर छोड़ा

सड़क पर दो बार पलट गयी टेंपो

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना इतनी जबदस्त थी कि टेंपो दो बार बीच सड़क पर ही पलट गयी. घटना के समय टेंपो पर चालक समेत दो महिला यात्री सवार थी. घटना में घायल महिला यात्री में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापतिनगर की रहने वाली कविता कौर और दलजीत सिंह शामिल हैं. घायल महिलाओं ने बताया कि वह कदमा टाउन ऑफिस में कैंटिन चलाती है. कैंटिन का सामान खरीदने के बाद दोनों टेंपो से वापस लौट रही थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-407-and-bike-collide-in-kharsawan-burudih-driver-serious/">जमशेदपुर:

खरसावां बुरूडीह में 407 व बाइक में टक्कर, चालक गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही