Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बाग-ए जमशेद के पास कार-बाइक में टक्कर, बाइक चालक गंभीर

Jamshedpur (Ashok Kumar) :  साकची थाना क्षेत्र के बाग-ए जमशेद गोलचक्कर के पास रविवार की दोपहर एक बाइक और कार में हुई टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद बाइक चालक को पुलिस ने टीएमएच में इलाज के लिये भर्ती कराया है. उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है. अस्पताल में वह घंटों बाद भी कुछ बोल पाने की हालत में नहीं है. परिवार के लोगों के बारे में भी समाचार लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-arrested-for-stealing-1-28-lakhs-on-the-pretext-of-buying-utensils/">जमशेदपुर

: बर्तन खरीदने के बहाने 1.28 लाख चुराने वाली महिला गिरफ्तार

बाइक नंबर से चालक का पता लगा रही है पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और कार को बरामद कर लिया है. साथ ही बाइक चालक का पता पुलिस बाइक नंबर के माध्यम से लगाने का काम कर रही है. टीएमएच से मिली जानकारी के नुसार बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोटें आयी है. घटना के बाद सड़क जाम होने की स्थिति को देखते हुये पुलिस की ओर से क्रेन के माध्यम से बाइक और कार को हटाने का काम किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-heavy-trouble-due-to-jam-at-mango-dimna-chowk/">जमशेदपुर

: मानगो डिमना चौक पर जाम से हुई भारी परेशानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही