Search

 
 
 

जमशेदपुर: पारडीह काली मंदिर के पास कार-बाइक में भिड़ंत

 
Jamshedpur : पारडीह काली मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक का भी पता लगा लिया है. पुलिस उसकी गिरफ्तार के लिये प्रयास भी कर रही है. इसे भी पढ़ें : सलमान">https://lagatar.in/lagatar-salman-khan-arrested-by-jamshedpur-police-from-delhi/">सलमान

खान को जमशेदपुर पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

बोड़ाम कुइयानी का रहने वाला है बाइक चालक

बाइक चालक शोमनाथ ने बताया कि वह बोड़ाम के कुइयानी गांव का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में वह शंकोसाई रोड नंबर पांच में किराये का मकान में रहता है. शुक्रवार की दोपहर को वह अपनी बाइक से चांडिल के चिलगू की तरफ अपने दोस्त को लाने के लिये जा रहा था. इस बीच ही पारडीह काली मंदिर के पास सामने से आ रही कार (जेएच 55 डीडी- 1448) ने उसे धक्का मार दिया.

वाहन समेत फरार हो गया चालक

घटना के बाद चालक कार समेत मानगो की तरफ रफ्तार में फरार हो गया. कार चालक के बारे में बताया जा रहा है कि उसका नाम पुनित कुमार है और बीएसएनएल एक्सचेंज सहारा सिटी फ्लैट नंबर 336 डेल्टा ब्लॉक का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-minor-girl-kidnapped-from-sitaramdera-2/">जमशेदपुर:

सीतारामडेरा से नाबालिग लड़की का अपहरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही