Search

 
 
 

जमशेदपुर : सोनारी में धू-धू कर जली कार

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सोनारी थाना क्षेत्र के ए ब्लॉक के रहने वाले अनंत लाल जुनेजा के घर के बाहर खड़ी कार धू-धू कर अचानक से चल गयी. अनंत लाल को इसकी जानकारी 9 अक्तूबर की सुबह 4.20 बजे मिली थी. तबतक कार जल चुकी थी. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी सोनारी थाने पर जाकर दी. कार जलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-for-selling-illegal-liquor-in-a-licensed-shop-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में लाइसेंसी दुकान में अवैध शराब बेचने में तीन गिरफ्तार

दो लोगों पर है आशंका

मामले में अनंत लाल जुनेजा ने दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. इसमें टेल्को का रहने वाला आशीष भारद्वाज और टेल्को का ही कृष्णा भारद्वाज को आरोपी बनाया गया है. अनंत लाल ने दावे के साथ कहा कि दोनों से उनका पहले से ही विवाद चल रहा है. हो सकता इन्हीं दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया होगा. अनंत लाल का एक मकान सीतारामडेरा के रिफ्यूजी कॉलोनी में भी है.

ट्रांसपोर्ट का है पुराना विवाद

पूरे मामले में ट्रांसपोर्ट का पुराना विवाद दोनों आरोपियों के बीच सामने आ रहा है. इसी को लेकर अनंत लाल ने आशीष और कृष्णा को आरोपी बनाया है. मामले में कितनी सच्चाई है. इसकी जांच सोनारी पुलिस कर रही है. जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-co-operative-college-student-commits-suicide-by-hanging/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही