Search

 
 
 

जमशेदपुर : डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, तीन झुलसे

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत लकड़ी टाल के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई और कार सवार तीन युवक कार के अंदर ही फंस गए. इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और किसी तरह कार सवार युवकों को बाहर निकालने के प्रयास में लग गए. जलती कार से युवकों को निकालने के दौरान उनका हाथ पैर भी टूट गया. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : MLA">https://lagatar.in/audio-of-mla-ambas-brother-went-viral-had-entered-sps-room-with-sister-talked-about-brown-sugar-tractor/">MLA

अंबा के भाई का ऑडियो वायरल, सीधा SP के रूम घुसे थे दीदी के साथ, ब्राउन शुगर, ट्रैक्टर सब बात हुआ, मामला खत्म करा देंगे SP से…
सूचना पाकर दमकल भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. हालांकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में भुइयांडीह से लिट्टी चौक की ओर जा रही थी. टीओपी के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे कार में आग लग गई. हालांकि सभी घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही