Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्लैग रोड में कार ने भाई-बहन को रौंदा

 
  • आक्रोषित लोगों ने कार सवार युवकों को बंधक बना कार में की तोड़फोड़
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत स्लैग रोड में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने सात माह की बच्ची और उसके 10 वर्षीय भाई को रौंद दिया. धक्के से बच्चा कार की विंडशील्ड पर जा गिरा. भागने के क्रम में कार बच्चे को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई. कार को रोक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कार सवार तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और पिटाई करते हुए बंधक बना लिया. लोगों ने कार में तोड़फोड़ की. घायल बच्ची को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-at-a-puncture-shop-in-mango-created-chaos/">जमशेदपुर

: मानगो में पंचर दुकान पर लगी आग, मची अफरा-तफरी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/JSR-Slaig-Road-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इधर सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए युवकों को अपने साथ जीप में बिठाने के ले जाने लगी पर गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस के समक्ष ही युवकों को पीटना शुरू कर दिया. पुलिस ने किसी तरह तीनों युवकों को जीप में बिठाया पर भीड़ ने जीप पर भी हमला शुरू कर दिया और जीप को घेर लिया. फिलहाल स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही