Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कदमा में मिक्सर मशीन की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Jamshedpur (Ashok Kumar) : कदमा थाना के ठीक आगे एम-टू मोड़ के पास रविवार की दोपहर मिक्सर मशीन की ठोकर से एक कार क्षतिग्रस्त हो गयी. गनिमत है कि घटना के समय कार पर सवार लोग बाल-बाल बच गये. घटना के समय राहगीरों को लग रहा था कि बड़ा हादसा हो गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-angry-with-public-representatives-bagbera-residents-themselves-built-a-dilapidated-road/">जमशेदपुर

: जनप्रतिनिधियों से नाराज बागबेड़ावासियों ने खुद बनायी जर्जर सड़क

अधिवक्ता चला रहे थे कार

घटना के बारे में बताया गया कि कार पर कोलकाता हाई कोर्ट के अधिवक्ता रंजीत झा सवार थे. कार पर उनके साथ उनकी पत्नी और एक बच्चा भी था. रंजीत झा आदित्यपुर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर पर गये हुये थे. लौटने के क्रम में वे रविवार को कदमा बाजार की तरफ से जा रहे थे. इस बीच ही ठीक कदमा थाना के आगे एम-टू मोड़ पर मिक्सर मशीन ने साइड से ठोकर मार दी. घटना में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फुटपाथ पर चढ़ गयी और बड़ा हादसा टल गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-passenger-trains-will-run-on-howrah-mumbai-delhi-section-from-tomorrow/">जमशेदपुर

: हावड़ा-मुंबई-दिल्ली रेलखंड पर कल से दौड़ेगी यात्री ट्रेनें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही