Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एनएच पर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल

Jamshedpur (Rohit Kumar) : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच-33 पर रविवार शाम मुखिया डांगा के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए. इधर, घटना को अंजाम देने के बाद कार तेजी से डिमना चौक की ओर फरार हो गई. घायलों में मानगो डिमना बस्ती निवासी दिवाकर गोप और गंगा सागर शामिल है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-case-of-fraud-of-crores-the-police-pasted-advertisements-at-the-house-of-the-cmd-of-maxizone/">जमशेदपुर

: करोड़ों की ठगी मामले में मैक्सीजोन के सीएमडी के घर पुलिस ने किया इश्तेहार चस्पा

काम कर वापस लौट रहे थे बाइक सवार

घटना की जानकारी देते हुए दिवाकर गोप ने बताया कि वह अपने साथी गंगा सागर के साथ डांगा में काम करता है. काम खत्म कर दोनों एक बाइक पर सवार होकर डिमना बस्ती स्थित अपने घर जा रहे थे. रास्ते में पीछे से एक कार ने उन्हे टक्कर मार दी जिससे वे लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही