Search

 
 
 

जमशेदपुर : ट्रक से टकराकर डिवाइडर से जा टकराई कार, चालक की मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइंयाडीह लकड़ी टाल के पास शनिवार देर रात एक बजे एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराकर डिवाईडर से जा टकराई. इस घटना में कार चालक 29 वर्षीय मोहित कुमार सिंह की मौत हो गई. मोहित बागुनहात बस्ती रोड नंबर एक क्वार्टर नंबर 38 का रहने वाला था. इस मामले में मृतक के पिता प्रभुनाथ सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ तेजी एवं लापरवाही से गाड़ी चलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. मोहित दो भाई में छोटा था. वह टाटा स्टील का ठेकेदार भी था. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-villagers-demand-solution-of-problems-from-block-chief/">मुसाबनी

: प्रखंड प्रमुख से ग्रामीणों ने की समस्याओं के समाधान की मांग

कार्यालय से वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा

मोहित के चाचा अनूप ने बताया कि मोहित जय माता दी इंटरप्राइजेज का संचालक था. शनिवार को मोहित अपने कार से देर रात वापस घर लौट रहा था. भुईंयाडीह लकड़ी टाल के समीप एक ट्रक बीच सड़क पर यू टर्न ले रही थी. ट्रक वाले की लापरवाही से मोहित की कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि मोहित को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह सारी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही