Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एनएच पर खड़ी ट्रेलर में जा घुसी कार, शंकोसाई के युवक की मौत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित बालीगुमा के पास रविवार देर रात एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में जा घुसी. इस घटना में कार सवार तीन युवक घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया. मृतक सूरज शर्मा मानगो शंकोसाई रोड नंबर 5 का रहने वाला है जबकि घायलों में प्रियरंजन गौड़ और उसका एक साथी शामिल है. मृतक सूरज साकची आम बगान के पास सलून का संचालन करता था. उसके घर में मां, पत्नी और दो बच्चे है.

दोस्तों के साथ चाय पीने गया था सूरज

मृतक सूरज के मामा ससुर संदीप ने बताया कि सूरज काम कर घर आया और अपने साथी प्रियरंजन के साथ कार से चाय पीने हाईवे की ओर निकल गया. प्रियरंजन के पिता का डिमना रोड में पेट्रोल पंप है. वह अपने एक चालक को साथ में लेकर निकला था. देर रात तक जब सूरज वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने उसके मोबाइल पर फोन करना शुरू किया. काफी देर फोन बजने पर प्रियरंजन ने फोन उठाया और कहा कि उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और सभी घायल हो गया है. रात को टीएमएच पहुंचने पर पता चला कि सूरज की मौत हो गई है जबकि प्रियरंजन और उसके चालक को हल्की चोटें आई है. उन्होंने बताया कि सूरज ने प्रियरंजन से एक फ्लैट खरीदने के लिया पांच लाख रुपए भी दिए थे पर अब प्रियरंजन रुपए नही लेने की बात कह रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही