Search

 
 
 

जमशेदपुर: बिष्टुपुर कांट्रेक्टर एरिया से कार की चोरी

 
Jamshedpur  (Ashok Kumar) : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कांट्रेक्टर एरिया रोड नंबर 2 गिरिराज भवन के रहने वाले मिलन कुमार अदेशरा की कार की चोरी 24 अगस्त को हो गयी. कार चोरी के बाद उन्होंने पड़ोसियों से घटना की जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला. अंत में सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर देखा कि कार की चोरी रात को एक व्यकित् ने कर ली है. इसके बाद घटना की लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग बिष्टुपुर पुलिस से की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-case-of-molestation-on-brother-in-law-in-bistupur-police-station/">जमशेदपुर:

बिष्टुपुर थाने में देवर पर छेड़खानी का केस

शाम 5.30 बजे लगाया था कार

मामले में कहा गया है कि मिलन देशरा ने कार को 23 अगस्त की शाम 5.30 बजे लगाया था. दूसरे दिन 24 अगस्त की सुबह 9 बजे जब जागे तब अपनी कार को गायब पाया. मिलन अदेशरा के अनुसार कार की चोरी 23 अगस्त की रात के 10.10 बजे से 10.13 बजे के बीच की है. घटना के समय एक व्यक्ति आया और कार के भीतर जाकर स्टार्ट करके लेकर चला जाता है. भुक्तभोगी की ओर से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kidnapping-of-minor-girl-from-kadma-2/">जमशेदपुर:

कदमा से नाबालिग लड़की का अपहरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही