Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आसमाजिक तत्वों ने कार में की तोड़फोड़, पुलिस से शिकायत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टेल्को थाना अंतर्गत खड़ंगाझार सामुदायिक विकास मैदान के पास नशा करने से रोकने पर कुश सोनी की कार को गुरुवार रात कुछ आसमाजिक तत्वों ने निशाना बना डाला. आसमाजिक तत्वों ने पत्थर मार कर कार के शीशें तोड़ दिए. इसकी जानकारी कुश सोनी को शुक्रवार सुबह हुई. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. शिकायत में कुश ने बताया है कि बीते 13 जून को कुछ युवक स्विफ्ट कार के बोनेट पर बैठकर नशा कर रहे थे. पिता उमेश प्रसाद ने उन्हें कार से दूर हटने कहा तो युवकों ने देख लेने की धमकी दी. दो दिनों बाद ही कार पर पत्थरबाजी कर उसे छतिग्रस्त कर दिया गया. मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता अंकित आनंद भी मौके पर पहुंचें और अफसोस जताया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-potka-vis-candidate-veer-singh-devgam-joined-jdu-made-district-general-secretary/">जमशेदपुर

: जदयू में शामिल हुए पोटका विस के पूर्व प्रत्याशी वीर सिंह देवगम, बनाए गए जिला महासचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही