Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेकेएस कॉलेज में करियर काउंसिलिंग, प्राचार्य ने कहा-करियर विकास एक आजीवन प्रक्रिया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के मानगो स्थित जेकेएस कॉलेज मंगलवार को एनजीओ निर्माण की ओर से विशेष रूप से छात्राओं के लिए करियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहित कुमार ने की. एक्सएलआरआई जमशेदपुर की राशि, अर्पिता एवं मुरली की टीम ने छात्राओं को अपने करियर, शैक्षिक और जीवन संबंधी निर्णय लेने के लिए आवश्यक टिप्स दिये. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/if-modi-wins-dictatorship-will-come-bjp-countered-on-kharges-statement-said-dynastic-politics-is-coming-to-an-end/">मोदी

जीते तो तानाशाही आ जायेगी…खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा, वंशवादी राजनीति का अंत हो रहा है…
उन्होंने छात्राओं को करियर जानकारी के संसाधनों और स्त्रोतों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. साथ ही लक्ष्यों को प्राप्त करने में एक योजना विकसित करने को प्रेरित किया. प्राचार्य डॉ मोहित कुमार ने कहा कि करियर विकास एक आजीवन प्रक्रिया है इसलिए यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए लाभदायक है. कार्यक्रम का संचालन प्रो जी रम तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो लक्ष्मी मुर्मू ने किया. कार्यक्रम में कॉलेज की अनेक छात्राएं शामिल हुईं. कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक प्रो ईशा, प्रो रिंकू कुमार, प्रो गोराई, प्रो जी रमा, प्रो अनिता देवगम, शिक्षकेत्तर कर्मचारी अवधेश पांडेय, मुकेश शर्मा, शंकर रजक समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही