Search

 
 
 

जमशेदपुर : केसीसी में करियर काउंसिलिंग आयोजित

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : करीम सिटी कॉलेज (केसीसी) के मानगो कैंपस में शनिवार को करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया. इस दौरान इंटरमीडिएट बायोलॉजी के विद्यार्थियों की करियर काउंसिलिंग की गई. कार्यक्रम में काउंसलर एवं मुख्य अतिथि के रूप में एमजीएम के डॉ. राशिद इकबाल शामिल हुए. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि बायोलॉजी से इंटरमीडिएट करने के बाद वे किस-किस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं. विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. राशिद ने कहा कि बायोलॉजी में विद्यार्थी अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज, डॉ. अनवर अली, प्रो. नुसरत जहां और विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-youth-seriously-injured-in-road-accident-referred-to-rourkela-2/">मनोहरपुर

: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, राउरकेला रेफर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही