Search

जमशेदपुर : गोल्डन बेबी लीग में कार्मेल फाइटर्स ने जेपीएस जूनियर्स को 4-2 से हराया

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग मैच के 11वें सप्ताह में रविवार को 100वें मैच का आयोजन किया गया. 100वां लीग मैच अंडर-9 की श्रेणी में कार्मेल फाइटर्स और जेपीएस जूनियर्स के बीच खेला गया. जिसमें कार्मेल फाइटर्स ने जेपीएस जूनियर्स को 4-2 से हराया. झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन (जेएफए) और झारखंड स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) के संयुक्त तत्वाधान में जमशेदपुर एफसी द्वारा आयोजित जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग 2023 के दूसरे संस्करण का आयोजन कर रही है. जहां शहर के बच्चों को अंडर-5 से अंडर13 तक के विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-will-discuss-with-the-departmental-secretary-regarding-the-lateness-of-sewerage-and-water-supply-scheme-nirel-purti/">आदित्यपुर

: सीवरेज व जलापूर्ति योजना की लेटलतीफी को लेकर विभागीय सचिव से करेंगे चर्चा : निरेल पूर्ति

बच्चों ने कौशल और क्षमताओं का किया प्रर्दशन 

10 महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट का आयोजन हर रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में आयोजित किया जाता है, ताकि बच्चों के विकास को और बढ़ावा दिया जा सके और स्कूल के समय के बाद वीकेंड के दौरान क्लब द्वारा चलाए जा रहे मौजूदा जमीनी स्तर के स्कूलों को कार्यक्रम के साथ जोड़ा जा सके. टूर्नामेंट के 11वें वीकेंड में जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने फुटबॉल की पिच पर अपने कौशल और क्षमताओं का प्रर्दशन किया. साथ ही उन्हें टीमवर्क और खेल कौशल के महत्व को भी सिखाया गया है. इसमें कुल 124 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें अंडर 9 श्रेणी में सबसे अधिक 33 बच्चे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp