Search

 
 
 

Jamshedpur : कार्मेल की अयांशी ने जीता 600 मीटर दौड़ में गोल्ड

 
  • स्कूल ग्राउंड में एक घंटे की प्रैक्टिस रोजाना करती थी छात्रा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कार्मेल जूनियर कालेज, सोनारी की कक्षा 6 की छात्रा अयांशी राय ने रविवार को आयोजित जोनल एथलेटिक्स में 600 मीटर के सब जूनियर कैटेगरी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता पारुल राय व आशुतोष राय के अलावे शिक्षक नीरज, शम्मी, प्रदीप और अपने मित्रों को दिया. अयांशी ने बताया कि वह स्कूल ग्राउंड में रोजाना सवा सात से सवा 8 तक प्रैक्टिस करती थी. भोजन वह नॉर्मल ही करती थी. प्रैक्टिस में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ती थी. अयांशी ने बताया कि उसे लिटरेचर पढ़ने का बेहद शौक है. वह अब तक द गर्ल हू ड्रांक द मून पढ़ चुकी है. इसके अलावा सुधा मूर्ति की चार किताबें भी वह पढ़ चुकी है. उसे रस्किन बांड बेहद पसंद हैं. उनकी भी चार किताबें, जो द शार्ट स्टोरीज के नाम से हैं, पढ़ चुकी है. अयांशी खेल-कूद के अलावा फैशन की दुनिया को भी गौर से देखती है और लोयला स्कूल में आयोजित मेकओवर (फैशन शो वॉक) में गोल्ड जीत चुकी है. वह डिफेंस सर्विंसेज में जाने की भी तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-mantu-prajapati-welcomed-the-state-president-of-bjym/">Ghatshila

: मंटू प्रजापति ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही