Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्रेमी को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाली प्रेमिका पर केस दर्ज

Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती शिव पथ निवासी सूरज साव ने 24 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में कदमा थाना में मृतक की मां सुनीता देवी के बयान पर सूरज की प्रेमिका और उसके पिता मुन्ना के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है. सुनीता देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि सूरज और उसकी प्रेमिका एक साथ रहते थे. कुछ दिनों पहले प्रेमिका ने सूरज को छेड़खानी के माामले में जेल भिजवा दिया था. जेल से आने के बाद उसकी प्रेमिका फिर से सूरज से बात करने लगी थी. उसने सूरज को बुलवाकर अन्य लड़कों से पिटवाया भी था. इसकी शिकायत सूरज ने थाने में भी की थी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. युवती के पिता द्वारा घर छोड़कर भाग जाने का दबाव बनाया जाता था. इन सब से परेशान होकर सूरज ने आत्महत्या की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-india-gramin-dak-seva-sangh-staged-a-sit-in-over-its-five-point-demand/">जमशेदपुर

: अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ ने पांच सूत्री मांग को लेकर दिया धरना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही