Search

Jamshedpur : रेल क्षेत्र की 18 पंचायतों का मामला : बीडीओ ने वापस लिया विकास कार्य रोकने का आदेश

Jamshedpur (Sunil Pandey) : बागबेड़ा, परसुडीह और गोविंदपुर में रेल क्षेत्र में बसी 18 पंचायतों में विकास कार्यों पर रोक लगाये जाने संबंधी आदेश को बीडीओ सुधा बर्मा ने निरस्त कर दिया है. इस संबंध में जारी आदेश में बीडीओ ने कहा है कि रेलवे के अधीन पंचायत क्षेत्रों से संबंधित इस कार्यालय के ज्ञापांक 1192 दिनांक 22-06-24 द्वारा निर्गत आदेश को इस कार्यालय के पत्रांक 1205 दिनांक 25-06-24 के आलोक में तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है. बीडीओ ने इस आदेश की प्रतिलिपि सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता एवं पंचायत सचिव जमशेदपुर प्रखंड को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है. निर्गत आदेश में पूर्व ज्ञापांक 1192 दिनांक 22-06-24 की प्रति संलग्न की गई है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-monsoon-weakened-heat-will-haunt-till-30/">Jamshedpur

: कमजोर पड़ा मानसून, 30 तक सताएगी गर्मी

बस्तियों में विकास कार्य पर चर्चा की गई

दूसरी ओर बुधवार को बीडीओ सुधा बर्मा ने प्रखंड मुख्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों (मुखिया एवं पंसस) के अलावे प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, कई थानों के थाना प्रभारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं पंचायत सचिव के साथ बैठक की. बैठक में प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाली रेलवे क्षेत्र की बस्तियों में विकास कार्य पर चर्चा की गई. इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से इस मामले में सुझाव मांगे. सुझाव प्राप्त करने के बाद उन्होंने सभी को सलाह दी कि वे इस मामले को लेकर जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिलें. उनके समक्ष पूरी बातों को रखें. वे ही विकास कार्य के संबंध में यथोचित निर्णय ले सकते हैं. बैठक में मौजूद कई पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पर जहां हामी भरी. वहीं कई ने कहा कि जब सांसद एवं विधायक के द्वारा अनुशंसित योजनाएं रेलवे क्षेत्र में क्रियान्वित हो सकती हैं, तो पंचायत प्रतिनिधियों के फंड के इस्तेमाल पर रोक क्यों ? पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीओ से रेलवे से पत्राचार कर रेलवे के क्षेत्र का सीमांकन कराने की मांग की. हालांकि इसपर बीडीओ की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की गई. वहीं सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया कि वे जांच पड़ताल करके ही योजनाओं का चयन करें तथा एमबी बनाएं. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-inspired-to-stay-away-from-drug-addiction-by-organizing-camps/">Chandil

: शिविर लगाकर नशापान से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

पंचायती राज निदेशक से जिला मुखिया संघ ने की शिकायत

पूर्वी सिंहभूम जिला मुखिया संघ की ओर से बुधवार को मांग पत्र पंचायती राज विभाग की निदेशक निशा उरांव को रांची में सौंपा गया. जिसमें जमशेदपुर प्रखंड की बीडीओ सुधा बर्मा द्वारा रेलवे क्षेत्र की बस्तियों में विकास कार्य पर रोक लगाए जाने की जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें बताया गया कि पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद से जमशेदपुर प्रखंड में पदस्थापित सभी बीडीओ के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया गया. लेकिन वर्तमान बीडीओ सुधा बर्मा समन्वय बनाना तो दूर की बात एकतरफा निर्णय ले रही हैं. निदेशक पंचायती राज निशा उरांव ने मुखिया संघ के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक होगी. जिसमें इस मामले को रखा जाएगा. साथ ही सभी को निर्णय से अवगत कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-monsoon-first-rain-peoples-relief-from-heat-2/">Kiriburu

: मानसून की पहली बारिश के बाद गर्मी से लोगों को मिली राहत

बैठक कर जल्द तैयार करेंगे रणनीति

उत्तर-पूर्वी बागबेड़ा पंचायत की मुखिया नीनू कुदादा ने बताया कि बीडीओ द्वारा रेलवे क्षेत्र की पंचायतों में विकास कार्य पर रोक संबंधी आदेश निरस्त करने की उन्हें जानकारी नहीं है. लेकिन जल्द ही 18 पंचायतों के मुखिया इस मामले को लेकर बैठक करेंगे तथा कोई निर्णय लेंगे. वहीं कहा कि बीडीओ ने भी इस मामले को लेकर डीसी से मिलने की सलाह दी है. चूंकि अधिकांश मुखिया मनरेगा की ट्रेनिंग में रांची गए हैं. उनके लौटने के बाद बैठक कर इस मामले पर चर्चा होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp