- एनजीटी में 23 अगस्त को होगी सुनवाई, अधिवक्ताओं को भेजा गया वकालतनामा
: बोलानी ठेका मजदूर संघ का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी बता दें कि भुइयांडीह स्थित कल्याण नगर, इंदिरा नगर एवं छाया नगर सहित आस-पास के करीब 150 से अधिक घरों को तोड़े जाने के लिए अंचल कार्यालय द्वारा जेपीएलइ की नोटिस दी गयी थी. छह जुलाई को जारी नोटिस में सभी को निर्देश दिया गया है कि वे 14 दिनों के अंदर अपने घरों को खाली कर दें. नोटिस में यह भी कहा गया कि 20 जुलाई तक वे जवाब दें कि क्यों नहीं उनके घरों को तोड़ा जाये. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार जल संसाधन विभाग, मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और जिला प्रशासन का एक संयुक्त सर्वेक्षण हुआ था, जिसके बाद 150 घरों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस दी गयी थी. विधायक सरयू राय ने बीते दिनों कहा था कि वे किसी का घर नहीं टूटने देंगे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mixed-effect-of-bharat-bandh-in-jamshedpur/">Jamshedpur
: जमशेदपुर में भारत बंद का मिला-जुला असर
अधिकारियों ने की हाई लेबल मीटिंग
कल्याणनगर व इंद्रानगर में अतिक्रमण हटाने से जुड़े मामले की एनजीटी में सुनवाई को लेकर अधिकारियों ने हाई लेबल बैठक की. जमशेदपुर अंचलाधिकारी मनोज कुमार के कार्यालय में मानगो अंचलाधिकारी समेत जेएनएसी, मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने बैठक की. बस्तीवासियों को भेज गए दूसरे नोटिस की मंगलवार को सुनवाई होनी थी. लेकिन बैठक के कारण सुनवाई नहीं हो सकी. हालांकि दर्जनभर से ज्यादा बस्तीवासी मंगलवार को अपराह्न 3 बजे जमशेदपुर अंचल कार्यालय पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-chief-minister-was-there-a-fight-for-a-separate-state-to-drink-contaminated-red-water-rural/">Kiriburu: मुख्यमंत्री जी, दूषित लाल पानी पीने के लिये क्या अलग राज्य की लड़ाई लड़ी थी? – ग्रामीण [wpse_comments_template]
Leave a Comment